फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news horticulter news apple crop distroy

रामपुर में अंधड़ से सेब की फसल को लाखों का नुकसान

Sat, 12 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
rampur news horticulter news apple crop distroy
रामपुर बुशहर। देर रात प्रदेश में आए अंधड़ और बारिश बागवानी पर कहर बनकर बरपी। तेज हवाओं की वजह से जहां सेब सहित अन्य नकदी फसलें झड़कर जमीन पर गिर गई तो वहीं कई जगह पेड़ ही टूट गए। इससे बागवानों की साल भर की फसलों पर पानी फिर गया है। इस साल कुदरत ने बागवानों को गहरे जख्म दिए हैं, जिनकी भरपाई करना मुमकिन नहीं है। रामपुर उपमंडल के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात को आंधी के साथ-साथ बारिश और बिजली ने ,
विज्ञापन

खूब कहर बरपाया।
लोगों ने डर के साये में पूरी रात काटी। सुबह जब लोग बगीचों में पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। सेब और नाशपती की तैयार हो रही फसल को अंधड़ ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। वहीं ननखड़ी की ग्राम पंचायत कलेडा-मझेवटी में अंधड़ ने सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यह नुकसान किसी गांव में आंशिक तो किसी गांव और क्षेत्र के बगीचों में बहुत अधिक रहा। करीब एक घंटे तक चले अंधड़ ने बगीचों में सेब की फसल को कई जगह पूरी तरह से तबाह कर दिया है। कुछ बगीचों में सेब के पौधे तक उखड़ गए हैं। इससे प्रभावित बागीचों में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कलेडा गांव के बागवान अश्वनी शर्मा ने बताया कि तूफान से कलेडा, ब्यूंथल, ऐरली, फौला, घाट और मझेवटी के साथ लगते बगीचों में नुकसान हुआ है। कुछ समय पहले ही बागबानों की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हुई थी। क्षेत्र के बागवानों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और बागवानी विभाग से अंधड़ के कारण हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोगली के साथ लगते खखरोला में बागवान कुलवंत ठाकुर ने कहा कि अगली सुबह उन्हें तुड़ान करना था। मगर रात को ही अंधड़ ने प्लम की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया। अंधड़ से सेंटा रोजा प्लम की करीब 450 से 500 पेटियों का नुकसान पहुंचा है। वहीं भद्राश में भी अंधड़ ने प्लम के पेड़ों को जड़ से उखाड़कर निचे गिरा दिए, जिससे बागवान अनिता ग्रेक को भी खासा नुकसान पहुंचा है। कुदरत की मार से किसान-बागवान खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed