फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News Elderly woman dies in bull attack

Rampur: सांड के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 22 Oct 2022 10:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Oct 2022 10:37 PM IST
सार

घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के करीमगंज गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला शिवदेई (61) शनिवार को खेत से वापस आ रही थीं। रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rampur News Elderly woman dies in bull attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

सांड के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं। हमला करके ये किसी को घायल कर दे रहे हैं तो किसी की मौत हो जाती है।

विज्ञापन


घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के करीमगंज गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला शिवदेई (61) शनिवार को खेत से वापस आ रही थीं। रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खेतों पर मौजूद ग्रामीण यह मंजर देख सहम उठे। लाठी-डंडों आदि से सांड को गांव से बाहर ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। खबर पाकर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मचाने लगे। वृद्धा के पुत्र बनवारी सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सांड के हमले में वृद्धा की मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed