{"_id":"60c2113f8ebc3e6d4827a736","slug":"rampur-news-bus-service-approved-in-two-road-rampur-news-sml37313150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला-कुन्नी-शाहधार और नानण-धराली सड़क पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला-कुन्नी-शाहधार और नानण-धराली सड़क पर चलेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्यूरी और बधाल पंचायत की दो सड़कें बस ट्रायल के बाद पास हो गई हैं। दोनों सड़कों पर बसें चलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से दोनों सड़कों का निर्माण किया गया है। वीरवार को एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने रिबन काट मार्ग पर बस को रवाना किया। इससे पहले क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
चार सदस्यीय पासिंग टीम में एसडीएम, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, आरएम पथ परिवहन और स्थानीय डीएसपी सहित चार अधिकारी रहते हैं। कोटला-कुन्नी-शाहधार 6 किलोमीटर लंबी सड़क 4 करोड़, 29 लाख और नानण-धराली चार किलोमीटर सड़क 3.21 करोड़ से बनी है। दोनों मार्गों पर बसें चलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह, बीडीसी सराहन यशपाल पालसरा, ज्यूरी पंचायत प्रधान ताम्पा देवी, उपप्रधान अरुण शर्मा, बधाल पंचायत प्रधान विजय लक्ष्मी, उपप्रधान संजय जिंटू, एक्सईएन लोनिवि रामपुर एसके सोबती, एसडीओ सराहन गोवर्धन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदा, और कनिष्ठ अभियंता अमन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।