फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Mutwalli of Imambara murdered in Parchai village, deep wounds at many places on the body

Rampur: परचाई गांव में इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या, शरीर पर कई जगह गहरे जख्म, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Fri, 16 Feb 2024 02:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

रामपुर में इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Rampur: Mutwalli of Imambara murdered in Parchai village, deep wounds at many places on the body
रामपुर में इमामबाड़े के मुतवल्ली के हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े इमामबाड़े में घुसकर मुतवल्ली तसवीर मियां (65) की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वे इमामबाड़ा में अकेले थे। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परचई गांव निवासी तसवीर मियां इमामबाड़े में मुतवल्ली का काम करते थे। इसके साथ ही वह झाड़फूंक व ताबीज बनाने का काम भी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तस्वीर मियां इमामबाड़े के अंदर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अज्ञात हमलावरों ने इमामबाड़े के अंदर जाकर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद यहां झाड़फूंक कराने पहुंची पड़ोसी गांव की महिला ने खून से लथपथ शव देखा तो शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर इमामबाड़ा के परिसर में ही बने आवास में रह रहीं उनकी पत्नी भूरी, बेटी हमशीरन और दामाद अब्दुल रहमान भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तसवीर मियां के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed