{"_id":"65058916acf0a02f62040ce8","slug":"rampur-mother-dies-in-milak-private-hospital-family-members-create-ruckus-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मिलक के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मिलक के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा
Sat, 16 Sep 2023 04:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (मिलक) रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, (मिलक) रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:23 PM IST
सार
रामपुर जिले के मिलक में गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसे एक निजी असपताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिलक के निजी अस्पताल के बाहर परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मिलक के प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला की मौत हो जाने पर अस्पताल का स्टाफ वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पति पिपला निवासी राहुल गंगवार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात उसने पत्नी शीतल गंगवार को नगर स्थित गुरुद्वारा के सामने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात को उसकी पत्नी का ऑपरेशन के बाद पुत्र पैदा हुआ।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। उसने कई बार अस्पताल में मौजूद स्टाफ से गुहार लगाई। इस बीच पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन