{"_id":"5dfcfcae8ebc3e88137e907e","slug":"rampur-mahotave-today-rampur-news-mbd333543768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर महोत्सव का आगाज आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर महोत्सव का आगाज आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामुपर। शहर में आयोजित रामपुर महोत्सव आज से शुरू होगा। दोपहर दो बजे से महोत्सव की शुरूआत होगी, जिसके बाद शाम को लेजर एवं लाइटिंग शो आयोजित किया जाएगा। यह शो किले की दीवार पर होगा। इसमें रामपुर के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इस बावत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शनिवार को रामपुर महोत्सव शुरू होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पिछले काफी दिनों से तैयारियां की जा रहीं थीं। शुक्रवार को तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश बहादुर गुप्ता ने बताया कि रामपुर महोत्सव की शुरूआत शनिवार को दोपहर दो बजे से किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल होंगे। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शाम को किले की दीवार पर लेजर एवं लाइटिंग शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें रामपुर की इतिहास आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम को पांच बजे से छह बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा रामपुर महोत्सव में हर रोज किले की दीवार पर लेजर एवं लाइटिंग शो होगा, जो कार्यक्रमों से पहले आयोजित किया जाएगा। रामपुर महोत्सव के दौरान हर दिन खेल प्रतियोगिाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद सांस्कतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विभिन्न दुकानें, बुक फेयर, माटी कला प्रदर्शनी, कशि प्रदर्शनी आदि का आयोजन भी होगा। हर कार्यक्रम में राट्रीय एवं अंतर्राट्रीय स्तर के कलाकार एवं कवि शामिल होंगे। फिल्मी दुनिया के कलाकारों के साथ ही लोकगीतों के अनूठा संगम तैयार किया गया है। साथ ही रामपुर के सािनीय कलाकारों को भी पूरा मौका दिया जाएगा। सभी कार्यक्रम तय समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नुमाइश ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में बडी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।