फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur mahotave

जैविक खेती एवं विदेशी फूलों से महकेगा रामपुर महोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
rampur mahotave
विज्ञापन

रामपुर। इस बार रामपुर महोत्सव में जैविक खेती का प्रदर्शन होगा, तो विदेशी फूलों की महक होगी। यही नहीं करीब 25 दिन तक चलते वाले इस महोत्सव में न तो पॉलिथीन का प्रयोग किया जाएगा और न ही प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी ने जिले के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही भव्य महोत्सव को लेकर दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर महोत्सव 20 दिसंबर से शुरु होगा, जो 15 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए जाएं एवं आमजन को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के लिए अपने स्तर से तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामपुर महोत्सव को कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में आयोजित कराया जाएगा, जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किए गए आधुनिक यन्त्रों की मदद से बेहतर उपज प्राप्त करने के तरीके, जैविक खेती से होने वाले लाभ एवं कीटनाशक एवं रासायनिक दवाओं के छिड़काव के बिना ही उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों से सम्बन्धित स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसके सम्बन्ध में उन्होंने जिला कृषि अधिकारी चन्द्रगुप्त सागर को निर्देशित किया कि वे अपनी पूरी कार्ययोजना तैयार कराएं। उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न देशी एवं विदेशी प्रजातियों के फूल एवं अन्य आकर्षक पौधों की वृहद क्यारियां तैयार कराने एवं क्यारियों में लगे पौधों का विवरण सहित प्रदर्शनी व्यवस्थित कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा रामपुर महोत्सव को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त तरीके से आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। जैव ऊर्जा बोर्ड की भी सहभागिता कराई जाएगी, जिसके माध्यम से गोबरगैस प्लांट एवं अन्य तरीकों से जैविक उत्पादों की विभिन्न विधियां दर्शायी जाएंगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा आत्मनिर्भर बनने हेतु स्वरोजगार से जुड़ने के विभिन्न तरीके एवं एक जनपद एक उत्पाद के तहत चिन्हित जरी एवं पेचवर्क को भी मुख्य आकर्षक के रूप में प्रदार्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया गया प्रत्येक विभाग की सहभागिता होनी चाहिए तथा तिथिवार प्रत्येक विभाग द्वारा आयोजित होने वाले जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण तैयार कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा बेबी-शो, मिसेस रामपुर एवं स्वच्छता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगीं। स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की विशेष व्यवस्था कराई जाएगी, जिसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने स्तर से तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि नुमाइशा के दौरान आमजन को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार आदि की भी बेहतर सेवाएं मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मोतीलाल व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed