Rampur lok sabha election result 2024: सपा के मोहिबुल्लाह नदवी विजयी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
रामपुर में सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को हरा दिया है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही सपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। बीजेपी के लोधी दूसरे और बसपा के जीशान खां तीसरे नंबर पर चल रहे।
विस्तार
रामपुर लोकसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने जीत हासिल की है। उनकी बीजेपी प्रत्याशी से सीधी टक्कर रही। मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। मतगणना के आखिरी चरणों में उन्होंने बीजेपी के प्रत्यीशी घनश्याम सिंह लोधी को 87,434 वोटों से हरा दिया।
रामपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। आजम के बढ़ कहे जाने वाले रामपुर में को अब नया सांसद मिल गया है। सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह को 481503 जबकि लोधी को 394069 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे जीशान खां को 79692 मत प्राप्त हुए।
इस हिसाब से सपा ने रामपुर सीट 87434 वोटों से जीत ली। मंगलवार को डूंगरपुर स्थित मंडी समिति में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। रामपुर लोकसभा सीट के लिए छह प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी।
जिसमें भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां, माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से अरशद वारसी और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा व शिव प्रसाद शामिल हैं।
रामपुर लोकसभा सीट के 17,31,836 मतदाताओं में से 9,65,514 (55.85 प्रतिशत) ने अपने मत का प्रयोग किया था। वैसे सभी पार्टियों के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे।
इस तरह रहा गणित
रामपुर: पहला राउंडसपा 19338
बीजेपी 14164
बीएसपी 3345
रामपुर: राउंड 2
घनश्याम लोधी, भाजपा-31249
मोहिब्बुल्लाह सपा- 37369
जीशान खान, बसपा-4402
सपा 6120 वोटों से आगे
रामपुर : राउंड -3
घनश्याम लोधी, भाजपा-46710
मोहिब्बुल्लाह सपा- 57441
जीशान खान, बसपा-5871
सपा 10731 वोटों से आगे
रामपुर राउंड - 4
घनश्याम लोधी, भाजपा-58233
मोहिब्बुल्लाह सपा- 78182
जीशान खान, बसपा-8516
सपा 19949 वोटों से आगे
राउंड - 5
घनश्याम लोधी, भाजपा-71474
मोहिब्बुल्लाह, सपा- 100539
जीशान खान, बसपा-10689
सपा 29065 वोटों से आगे
राउंड 6
घनश्याम लोधी, भाजपा-82484
मोहिब्बुल्लाह सपा- 123138
जीशान खान, बसपा-13131
सपा 40654 वोटों से आगे
राउंड - 7
घनश्याम लोधी, भाजपा-92704
मोहिब्बुल्लाह सपा- 146054
जीशान खान, बसपा-16090
सपा 53350 वोटों से आगे
राउंड - 8
घनश्याम लोधी, भाजपा-107263
मोहिब्बुल्लाह, सपा- 166997
जीशान खान, बसपा-17534
सपा 59734 वोटों से आगे
राउंड 9
घनश्याम लोधी, भाजपा-120755
मोहिब्बुल्लाह, सपा- 188032
जीशान खान, बसपा-19822
सपा 67277 वोटों से आगे
राउंड 10
घनश्याम लोधी, भाजपा-135418
मोहिब्बुल्लाह, सपा- 206865
जीशान खान, बसपा-24077
सपा 71447 वोटों से आगे
सपा 1,15,491 वोटों से आगे
राउंड - 17भाजपा - 232715
सपा - 348206
बसपा - 41323
भाजपा - 359953
सपा - 465939
बसपा - 71865
सपा 1,05,986 वोटों से आगे
राउंड - 26
भाजपा - 374701
सपा - 471300
बसपा - 73383
सपा 96,599 वोटों से आगे