फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur lok sabha bypoll voting held on 23 june polling parties reached the booths

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: मतदान कल, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद

Wed, 22 Jun 2022 09:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। ऐसे में सभी बूथों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतदान तय समय से शुरू होगा।

विज्ञापन
rampur lok sabha bypoll voting held on 23 june polling parties reached the booths
पोलिंग कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। इसके लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए गए थे, जहां से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री मिली। जिसमें ईवीएम, वीवीपैड आदि सामग्री शामिल थी। अपना सामान लेने के बाद पार्टियां निर्धारित वाहनों से अपने-अपने बूथों के लिए निकल गईं। बूथों पर पहुंचने के बाद पार्टियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों से संबंधित जानकारियां दीं।

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर में 23 जून को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थी। लिहाजा, सुबह से ही कर्मचारियों का मंडी समिति पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक मंडी समिति में मेले जैसा माहौल हो गया। हर विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग पंडाल लगा था, जहां से कर्मचारियों को बूथों की ड्यूटी और सामग्री मिल रही थी। पंडाल से अधिकारी व कर्मचारी लाउडस्पीकर के जरिए कर्मचारियों को निर्देश भी दे रहे थे। हर पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, तीन पोलिंग कर्मचारी शामिल रहे। ईवीएम मशीन और वीवीपैट व अन्य कागजी कार्यवाही के साथ कर्मचारी निर्धारित वाहन से अपने बूथों पर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मंडी समिति का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को कर्मचारियों के समक्ष आई दिक्कतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस बीच जिले के 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों के लिए पार्टियां रवाना हो गईं। बूथों पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपने अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को पहुंचने और बूथ से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। ऐसे में सभी बूथों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतदान तय समय से शुरू होगा। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। -रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी, रामपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed