फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur-kathgodam haighway fourlaning start today

आज होगा रामपुर-काठगोदाम फोरलेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Mon, 08 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
rampur-kathgodam haighway fourlaning start today
रामपुर-काठगोदाम हाईवे (एनएच-87) को फोरलेन बनाने के प्रोजेक्ट का मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे। पहले ये कार्यक्रम बिलासपुर में प्रस्तावित था। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण अब कार्यक्रम उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित होगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की सफलता के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए। नकवी ने सोमवार सुबह शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन



कहा कि ये प्रोजेक्ट सैलानियों और कारोबारियों के साथ ही आम जनता को राहत देगा। मौजूदा समय में काठगोदाम मार्ग काफी जर्जर है। लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग हो रही थी। नकवी ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम रुद्रपुर के रामलीला मैदान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले लोगों को लेकर जाने वाले वाहनों की व्यवस्था पर भी चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राजीव मांगलिक, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, दीक्षा गंगवार, लक्ष्मी सैनी, राकेश मिश्रा, बलदेव सिंह औलख, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मोहन लाल सैनी, ख्यालीराम लोधी, अजय तिवारी, दिलीप सक्सेना, दिलीप अरोरा, राजीव सक्सेना, ऋषि पांडे, भारत भूषण गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, ध्यान सिंह यादव, अशोक विश्नोई रहे।


केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार दोपहर रुद्रपुर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां मंगलवार को रामपुर-काठगोदाम फोरलेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। विधायक राजकुमार ठुकराल और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने नकवी का स्वागत किया।



नकवी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वो रामपुर वापस आए। रामपुर से भी कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ रुद्रपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed