फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Investigation into gang rape makeup artist intensifies, police collecting evidence at spot

Rampur: मेकअप आर्टिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म की जांच तेज, घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही पुलिस..आरोपियों की तलाश

Thu, 28 Mar 2024 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

रामपुर की रहने वाले मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसकी रिपोर्ट दिल्ली से रामपुर ट्रांसफर की गई है। युवती ने अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Rampur: Investigation into gang rape makeup artist intensifies, police collecting evidence at spot
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने मेकअप आर्टिस्ट को नग्न अवस्था में छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर दिल्ली की जीआरपी ने जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


इस मुकदमे को शहजादनगर थाने में स्थानांतरित किया गया है। शहजादनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जमीन शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव में है।
विज्ञापन


इस जमीन पर उसके ही रिश्तेदारों की नजर है। उसके पिता का 2012 में निधन हो चुका है। उसकी जुड़वा बहन व मां के गांव में ही रिश्तेदारों के दवाब में रहती हैं। उसके नाना की गांव में 350 बीघा जमीन है, जिस पर उसके रिश्तेदारों की नजर है। युवती का कहना है कि नौ माह पहले वह अपनी मां को मुंबई ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जमीन के कागजात व सुबूत एकत्र कर रही थी। 13 मार्च को उसके रिश्तेदार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में डालकर गांव ले गए, जहां उसको बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दो दिन तक बंधक बनाकर उसे नग्न अवस्था में ट्रेन में बैठा दिया।

यह ट्रेन दिल्ली पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई। जीआरपी ने मामला दर्ज करने के बाद मामले को शहजादनगर थाने स्थानांतरित कर दिया। शहजादनगर थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दिल्ली से मामला स्थानांतरित होकर आया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में इम्तियाज हुसैन, इरफान हुसैन, अफसर हुसैन, असरार हुसैन, लतीफ मौलाना, इरफान हाजी, आसिफ बंडा, लतीफ मौलाना, जाकिर व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed