फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Inspector testified in the case of hate speech filed against Azam Khan

Rampur: आजम खां के खिलाफ दर्ज नफरती भाषण के मुकदमे में दरोगा ने दी गवाही, पांच जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Tue, 03 Jan 2023 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

आजम खां इस मामले में जमानत पर हैं। मंगलवार को इस मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Rampur Inspector testified in the case of hate speech filed against Azam Khan
आजम खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नफरती भाषण देने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज मुकदमे की सुनवाई मंलवार को कोर्ट में हुई। मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 05 जनवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन

 

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने शहजादनगर थाना क्षेत्र गांव धमोरा में एक जनसभा को संबोधित किया था। आजम खां के भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में नफरती भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्टेट ट्रायल में चल रही है। आजम खां इस मामले में जमानत पर हैं।

विज्ञापन

 

 
को इस मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि उनकी ओर से कोर्ट में सात गवाह पेश किए गए हैं। अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। अब 05 जनवरी को बचाव पक्ष को अपनी गवाही पेश करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


फैसल लाला ने दी गवाही, अगली सुनवाई 12 को
सपा नेता आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मंगलवार को मुकदमे के वादी और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता फैसला खां लाला ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह अभी पूरी नहीं पाई है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।आरोप है कि 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय में आयोजित एक जलसे में सपा नेता आजम खां ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों के खिलाफ भाषण दिया था। 

 

आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले की रिपोर्ट फैसल खां लाला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। आजम खां इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मुकदमे के वादी फैसल खां लाला ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो पाई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed