फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Inspector and constable trapped torturing elderly person, case filed in Human Rights Court

रामपुर: बुजुर्ग को यातना देने में फंसे दरोगा और सिपाही, मानवाधिकार कोर्ट में वाद दायर, जारी किया गया नोटिस

Thu, 05 Oct 2023 04:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 04:12 PM IST
सार

स्थानीय निवासी पप्पू खां ने जिला जज एवं मानवाधिकार कोर्ट में परिवाद दायर किया है। इसमें पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप है। इसकी सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। मामला गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला का है। 

विज्ञापन
Rampur: Inspector and constable trapped torturing elderly person, case filed in Human Rights Court
अदालत ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुजुर्ग को यातना देने में गंज पुलिस फंस गई है। मानवाधिकार कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दरोगा व सिपाही के खिलाफ नोटिस जारी कर दोनों को तलब किया गया है। इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। यह मामला गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला का है। मोहल्ला निवासी पप्पू खां ने अधिवक्ता हेमंत जोशी के माध्यम से जिला जज एवं मानवाधिकार कोर्ट में परिवाद दायर किया।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि उनका रास्ते को लेकर उनके रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। इस पर गंज थाने में तैनात दरोगा सुधीर कुमार व सिपाही अहसान अली ने उनके साथ गाली-गलौज की और विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष से मिलकर निर्माण कराने लगे। इस मामले का वीडियो व फोटो भी बनाई गई।
विज्ञापन


न्यायालय में सुनवाई के दौरान दरोगा व सिपाही ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद 18 जून को उनके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करते हुए उनके भाई बब्लू व उन्हें एक घंटे तक थाने में यातना दी। इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने दरोगा सुधीर कुमार व सिपाही अहसान अली के खिलाफ वाद दर्ज कर नोटिस जारी कर दिए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed