{"_id":"64b3194f7c336671b2075ab3","slug":"rampur-in-the-case-of-suicide-three-policemen-including-station-in-charge-suspended-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी के मामले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी के मामले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित
Sun, 16 Jul 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:40 AM IST
सार
सीओ ने शनिवार को एसपी अशोक कुमार शुक्ला को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। इस आधार पर एसपी ने स्वार के थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, बीट कांस्टेबिल कपिल कुमार एवं कांस्टेबिल देवेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से आहत दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी के मामले में एसपी ने स्वार थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को अपने भाई के साथ मसवासी पुलिस चौकी पहुंची थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने चार बच्चों के साथ घर में रहती है। गांव का एक व्यक्ति मंगलवार की रात तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया था। आरोपी ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आरोपी के भाई को थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता की आरोपी के घर की महिलाओं से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजन उसको सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी फाजिल और उसकी पत्नी शबाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच के सीओ स्वार को सौंपी गई थी।
सीओ ने शनिवार को एसपी अशोक कुमार शुक्ला को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। इस आधार पर एसपी ने स्वार के थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, बीट कांस्टेबिल कपिल कुमार एवं कांस्टेबिल देवेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया। थाना स्वार की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही रूपा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है । इस प्रकरण मे दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध दंडादात्मक कार्रवाई के लिए जांच एएसपी डॉ. संसार सिंह को सौंपी गई है।