फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur got first rank in activeness of health and wellness centers.

Rampur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सक्रियता में रामपुर को मिली पहली रैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rampur got first rank in activeness of health and wellness centers.
रामपुर। शासन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सक्रियता में रामपुर को मिली पहली रैंक दी गई है। 31 अक्तूबर 2023 के आधार पर शासन स्तर से की गई समीक्षा में जारी की गई जिलों की रैंकिंग से संबंधित डाटा जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 215 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाया जा रहा है। इस दौरान वे सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लक्षणों के आधार पर दवाइयां उपलब्ध कराते हैं। साथ ही गंभीर समस्या की दशा में टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से जिले अथवा मंडल के अनुभवी डॉक्टरों से मरीज को सीधे परामर्श और जरूरी उपचार उपलब्ध कराते हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठकों में लगातार प्रभावी अनुश्रवण और स्वास्थ्य महकमे की सक्रियता के परिणामस्वरूप जिले को प्रदेश में पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में स्थापित 215 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अक्तूबर माह में कुल सेंटरों के सापेक्ष सीएचओ की उपस्थिति एवं सक्रियता 92 प्रतिशत रही है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। टेली कंसलटेंसी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके आधार पर मरीजों को बेहतर विशेषज्ञों से सीधे जोड़ते हुए तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अक्तूबर माह में सक्रिय सीएचओ की रैंकिंग में रामपुर पहले स्थान पर है। वहीं औसतन टेली कंसल्टेंसी में रामपुर दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed