{"_id":"63d0faefc181e4174c014ef4","slug":"rampur-fire-breaks-out-in-sweet-shop-in-suspicious-condition-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिठाई की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिठाई की दुकान में लगी आग
Wed, 25 Jan 2023 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Jan 2023 03:18 PM IST
सार
अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। पीड़ित नाजिम ने बताया दुकान में रखी चीनी, मैदा, मिठाई, तीन काउंटर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के शाहबाद के ढकिया चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की सूचना दुकान स्वामी को दी गई। जिसके बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल शाहबाद के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी नाजिम की ढकिया चौराहे पर मिठाई की दुकान है। उनके अनुसार मंगलवार की रात वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन देर रात में उन्हें तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में से आग की लपटें निकल रही हैं।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजनों के साथ दौड़े और अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। पीड़ित नाज़िम ने बताया दुकान में रखी चीनी, मैदा, मिठाई, तीन काउंटर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन