फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Father suffered heart attack after son arrest, large number forces deployed area

रामपुर: बेटे की गिरफ्तारी पर पिता की हार्ट अटैक से मौत, अफसरों में खलबली, क्षेत्र में तैनात की गई फोर्स

Tue, 12 Sep 2023 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

बेटे से पूछताछ के दौरान अधेड़ को दिल का दौरा पड़ने के बाद आनन-फानन हायर सेंटर ले जाया गया। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Father suffered heart attack after son arrest, large number forces deployed area
रामपुर में हार्ट अटैक से मौत के बाद इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटे से थाने में पूछताछ होती देख 55 वर्षीय पिता तस्लीम को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया है। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। नगर निवासी तस्लीम (55) का रिश्तेदार से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


इसे लेकर उसके रिश्तेदार ने उसके बेटे नदीम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ के लिए घर पहुंची। आरोप है कि टांडा पुलिस नदीम को अपने साथ कोतवाली ले गई और पूछताछ करने लगी। बेटे के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर तस्लीम भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां पर उन्होंने नदीम को हिरासत में देखा तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। तस्लीम को आनन-फानन पुलिस कर्मी और उनका बेटा नदीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्लीम की स्थिति गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को टांडा ले आए। पिता की मौत की सूचना पर तस्लीम का सऊदी अरब में काम करने वाला पुत्र अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हो गया है।

तस्लीम की मौत से लोगों में पनपे आक्रोश को देखते हुए नगर के सभी मुख्य चौराहों तथा मोहल्ला मनिहारान में पुलिस बल तैनात है। क्षेत्राधिकारी ओमकार नाथ शर्मा ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि तहरीर पर पुलिस युवक से पूछताछ करने गई। पिता और पुत्र में से कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा।

बस से उतरते समय पहिये की चपेट में आया मजदूर, मौत

मिलक में रोडवेज बस से उतरते समय उसके पहिए के नीचे दबकर नासिर मंसूरी (52) की मौत हो गई। वह किच्छा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात घर आ रहा था। नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नासिर मंसूरी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।

वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए किच्छा गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वह बरेली पहुंचा और वहां से रोडवेज बस में बैठक वापस आ रहा था। रविवार रात करीब 2:30 बजे बस मिलक पहुंची। वह बस से उतर ही था कि चालक ने बस चला दी, जिससे वह गिर गया और बस के पहिये के नीचे आ गया।



घायल हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियां और दो बेटों को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed