{"_id":"65b4ecbd6476b7f83a0e4b55","slug":"rampur-father-in-law-did-dirty-things-husband-gave-triple-talaq-married-woman-filed-case-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: ससुर ने बहू के साथ की गंदी हरकत, पति ने दिया तीन तलाक... विवाहिता भटकने का मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: ससुर ने बहू के साथ की गंदी हरकत, पति ने दिया तीन तलाक... विवाहिता भटकने का मजबूर
Sat, 27 Jan 2024 05:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:16 PM IST
सार
पुलिस ने बहू के साथ गलत हरकत करने और तीन तलाक के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराली उसका मानसिक तौर पर उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर में चार के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एसपी के आदेश पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहबाद के एक मोहल्ले निवासी महिला की शादी शहजादनगर क्षेत्र के से 13 नवंबर 2021 को हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाहिता के पिता ने शादी में पचपन लाख रुपये खर्च किए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और पच्चीस लाख की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत ससुराल के सभी लोग मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर बुरी नीयत रखता था। कई बार बहू के साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करने लगा।
विज्ञापन
इस बीच विवाहिता के पिता से ससुराल के लोगों ने साढ़े छह लाख रुपये बतौर उधार भी ले लिए थे। विवाहिता का आरोप है कि पति को उकसाकर तीन तलाक दिलवा दिया है। पुलिस ने दहेज एक्ट, जान से मारने के लिए हमला करना, छेड़खानी और तीन तलाक से संबंधित आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।