{"_id":"657801a298fa022b7b091975","slug":"rampur-farmer-leader-haseeb-arrested-making-indecent-remarks-pm-modi-video-public-meeting-went-viral-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने में किसान नेता हसीब गिरफ्तार, जनसभा का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने में किसान नेता हसीब गिरफ्तार, जनसभा का वीडियो हुआ था वायरल
Tue, 12 Dec 2023 12:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:16 PM IST
सार
पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर हसीब अहमद को माल गोदाम चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले गई है।
विज्ञापन
पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर हसीब अहमद को कोर्ट में पेश करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर किसान नेता हसीब अहमद को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के महासचिव का पांच महीने पहले का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर हसीब अहमद को माल गोदाम चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले गई है। दरअसल, भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब अहमद का मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। हसीब ने इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन