फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur encounter: Animal smugglers encounter with police Tanda, three accused shot leg

Rampur encounter: टांडा में पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली, दरोगा भी जख्मी

Sat, 25 Nov 2023 05:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक दरोगा जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर पर गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Rampur encounter: Animal smugglers encounter with police Tanda, three accused shot leg
घटना की जानकारी देते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के टांडा में पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन आरोपी पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गए। सभी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना के दौरान एक दरोगा को भी चोटें आई है। पुलिस को मौके से तीन तमंचे, एक गोवंशीय पशु और कार बरामद की हैं। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को पता चला कि ईद की बगिया इलाके में तस्करों ने एक गोवंशीय पशु को क्रूरतापूर्वक बांधा है। वह पशु को वाहन में ले जाकर उसका वध करने के प्रयास में हैं। इसके बाद एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को आत्मसमर्पण करने को कहा।

विज्ञापन


आरोप है कि चेतावनी देने पर पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन पशु तस्करों के पैरों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। फायरिंग में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को भी चोट आई है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार व तीनों आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पशु तस्करों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, तीन कारतूस, पांच खोखे, एक बछड़ा तथा फर्जी नंबर प्लेट लिखी महिंद्रा कार बरामद की है।

गिरफ्तार पशु तस्करों में अलीम कुरैशी निवासी गांव अलीनगर जागीर थाना स्वार, अजीम कुरैशी निवासी गांव अलीनगर थाना स्वार तथा फहीम कुरैशी निवासी अलीनगर जागीर थाना स्वार की रूप में पहचान हुई है। सभी के ऊपर कई थानों में केस दर्ज हैं। 

पुलिस टीम में यह रहे कर्मचारी

पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल योगेन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सोहित, मनवीर सिंह, सोहित कुमार, एसओजी टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सरफराज, दीपक आदि मौजूद रहे।



पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर गो तस्करों को रोका गया था। पुलिस को देख गो तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। तीन गोतस्करों को गोली लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।        - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed