फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: DMA school bus collides with roadways bus, all children narrowly escape, three bike riders injured

रामपुर: डीएमए स्कूल बस की रोडवेज से भिड़ंत, बाल-बाल सभी बचे बच्चे, तीन बाइक सवार घायल

Fri, 10 Oct 2025 02:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 02:26 PM IST
सार

रामपुर में स्कूल बस की रोडवेज से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
Rampur: DMA school bus collides with roadways bus, all children narrowly escape, three bike riders injured
रामपुर में क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में पनवड़िया पुल के पास डीएमए स्कूल की बच्चों से भरी बस तेज रफ्तार में रोडवेज से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली बस की चपेट में तीन दोपहिया वाहन भी आ गए। हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को डीएमए स्कूल की बस बच्चों को लेकर रामपुर की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


जैसे ही बस पनवड़िया पुल के पास पहुंची। उसी दौरान आगे जा रही रोडवेज बस अचानक धीमी हो गई। पीछे से आ रही स्कूली बस समय रहते नहीं रुक सकी और उसने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस दौरान पुल के पास से गुजर रहे तीन बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बस में सवार सभी बच्चों और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में बाइक सवार फिरासत समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों बसों और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि स्कूल बस की रफ्तार काफी तेज थी। समय रहते ब्रेक न लग पाने के कारण यह टक्कर हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed