{"_id":"65d27b3f66fd5d8191023934","slug":"rampur-division-tops-in-odf-plus-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116266-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ओडीएफ प्लस में रामपुर मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ओडीएफ प्लस में रामपुर मंडल में अव्वल
विज्ञापन
रामपुर। अमृत सरोवर की तरह ओडीएफ प्लस की रेस में रामपुर ने मंडल में बाजी मारी है। 31.10 फीसदी अंक पाकर रामपुर ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रदेश में 14वां स्थान है। स्वच्छ भारत मिशन की ओडीएफ प्लस योजना से जिले के 1106 गांवों को शहर की तर्ज पर खुले में शौच से मुक्त बनाया जा रहा है। रामपुर अब तक 344 गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल का दर्जा दिलाकर मंडल में टॉप पर है। वहीं मुरादाबाद फिसड्डी साबित हुआ है। मुरादाबाद में 1009 के सापेक्ष 165 गांव ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल कर सके हैं। रामपुर के 344 गांव साथ-सुथरे नजर आने लगे हैं। गलियों में कूड़ा और नालियां गंदगी से पटी नहीं दिखती हैं। गांवों को जलभराव से भी छुटकारा मिल गया है। शासन की ओर से ओडीएफ प्लस की रैकिंग की जारी की गई है, जिसमें रामपुर मंडल में प्रथम स्थान पर आया है।
-- -- -- -- -- -- --
मंडल के जनपदों की प्रगति
जिला अंक मिले
रामपुर- 31.10 प्रतिशत
बिजनौर- 29.91 प्रतिशत
अमरोहा- 27.52 प्रतिशत
संभल- 17.90 प्रतिशत
मुरादाबाद- 16.35 प्रतिशत
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मॉडल गांवों के मानक
-- -- -- -- -
- खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी।
- प्रत्येक गांव में एक सामुदायिक शौचालय।
- सभी घर, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ शौचालय।
- ठोस और तरल कचरे के प्रबंध की व्यवस्था।
- जल भराव से छुटकारा।
- प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु वेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर।
-- -- -- -- -- -- -- --
चालू वित्तीय वर्ष में 505 गांवों को ओडीएफ प्लस में शामिल किया गया है। 59 गांव बीते वर्ष थे। इसके सापेक्ष अब तक 344 ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव की उपलब्धि हासिल कर ली है। बाकी गांवों को भी मॉडल बनाने की कवायद तेज कर दी है। जिला मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि रदेश में 14वां स्थान है।
- जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, रामपुर।