फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur CMO is vulnerable to Corona

रामपुर के सीएमओ कोरोना की चपेट में, रेंडम चेकिंग में ट्रूनेट जांच से खुलासा

Wed, 21 Oct 2020 12:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Rampur CMO is vulnerable to Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुख्य चिकित्साधिकारी समेत 11 लोगों में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सीएमओ का रेंडम सैंपल लेकर जांच की गई थी। जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कुल 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन की ओर से की गई जांच में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद सीएमओ होम क्वारंटीन हो गए हैं। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन के अलावा निजी लैब द्वारा भी दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 17 अक्तूबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 661 सैंपल में से भी मिलक क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी एक 12 वर्षीय बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 19 अक्तूबर को हुए एंटीजन जांच में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


इनमें भाजपा नेता आकाश सक्सेना और शहर के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भाजपा नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से व संदेश भेजकर सभी परिचितों को इस बारे में सूचना भी दी है। मंगलवार को 13 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed