Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Case filed against three sisters for taking benefit marriage grant, took benefit by hiding true facts

Rampur: शादी अनुदान का लाभ लेने में तीन बहनों पर केस, सही तथ्य छिपाकर लिया फायदा, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Feb 2025 12:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

रामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभ लेने के बाद तीन युवतियां शादी से मुकर गईं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ईओ की जांच में पाया गया कि इन युवतियों ने योजना का लाभ लिया और शादी भी की, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रही हैं।

विज्ञापन
Rampur: Case filed against three sisters for taking benefit marriage grant, took benefit by hiding true facts
सामूहिक विवाह समारोह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान लेने के बाद युवतियों के शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। प्रकरण में अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने थाने में तीनों युवतियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। इसमें आफरीन जहां, शमा परवीन और नाजरिन नामजद हैं।

विज्ञापन


ये तीनों सगी बहनें हैं, जो मोहल्ला मनिहारन चक की रहने वाले अब्दुल नवी की बेटियां हैं। ईओ पुनीत कुमार ने पुलिस को बताया है कि तीनों नामजद युवतियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर 2023 को आफरीन जहां का विवाह नावेद पुत्र असगर अली निवासी इमरता खैमपुर स्वार, शमा परवीन का विवाह तहब्बर पुत्र बदलू निवासी अजयपुर सैजनी नानकार और नाजरीन जहां का विवाह मो. यासिन पुत्र मो. हनीफ निवासी कुंडा मिस्सरवाला उधमसिंह के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ भी लिया, लेकिन ये लोग अब कह रही हैं कि उन्होंने कोई विवाह नहीं किया है। ऐसी स्थिति में उनसे योजना के मिले लाभ को विभाग को वापस करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन वह अनसुना कर रही हैं।

उधर, इस मामले में ईओ ने बताया कि अहमद नवी सैफी ने डीएम से शिकायत कर तीनों युवतियों, आफरीन जहां, शमा परवीन और नाजरिन के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लिए जाने की जांच की मांग की है।


ईओ ने कहा कि इस मामले की जांच उन्होंने प्रधान लिपिक धनीराम सैनी से कराई थी, जिसमें पाया गया कि इन तीनों युवतियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभ लिया है और शादी भी की है। इसी धोखाधड़ी में उन्होंने तीनों आरोपी युवतियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed