{"_id":"639156c56909f767571119c5","slug":"rampur-bypoll-result-2022-who-will-won-rampur-sp-azam-khan-congress-priyanka-gandhi-bjp-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bypoll: क्या आजम से 'आजाद' हो जाएगा रामपुर? शुरुआती रुझान में भाजपा ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bypoll: क्या आजम से 'आजाद' हो जाएगा रामपुर? शुरुआती रुझान में भाजपा ने बनाई बढ़त
Thu, 08 Dec 2022 08:45 AM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:45 AM IST
सार
रामपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझान हैरान करने वाले हैं। यहां भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ आजम खां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अनुमान लगने लगे हैं कि क्या रामपुर अब आजम खां से आजाद हो जाएगा? क्या भाजपा सपा के इस गढ़ पर भी भगवा फहराने में कामयाब हो जाएगी?
विज्ञापन
फिलहाल ऐसा है हाल
गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा सीट के नए विधायक का नाम आज स्पष्ट हो जाएगा। यहां फिलहाल पोस्टल वोट की गिनती चल रही है, जिनमें भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर बनी हुई है। बता दें कि रामपुर में भाजपा अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। अगर शुरुआती बढ़त नतीजों में तब्दील होती है तो उत्तर प्रदेश की इस सीट पर पहली बार भगवा लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन