फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur by election Joke in name of voting Azam wife made serious allegations against the administration

रामपुर उपचुनाव: मतदान के नाम पर हो रहा मजाक, आजम की पत्नी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 05 Dec 2022 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला डिजिटल
अमर उजाला डिजिटल Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 03:04 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने कहा कि रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की। सवाल पूछने पर सीओ भाग खड़े हुए। सपा ने कहा कि चुनाव आयोग मामले का संज्ञान ले और आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई करे साथ ही ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

विज्ञापन
Rampur by election Joke in name of voting Azam wife made serious allegations against the administration
तंजीन फातिमा,आजम खान की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा ने ट्विटर के जरिए ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का जितना दुरुपयोग कर ले, जीतेगी सपा ही। मैनपुरी, खतौली और रामपुर में भाजपा और प्रशासन की मिलीभगत और बेईमानी के बावजूद हर क्षेत्र में सपा आगे है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और भाजपा का सफाया करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने कहा कि रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की। सवाल पूछने पर सीओ भाग खड़े हुए। सपा ने कहा कि चुनाव आयोग मामले का संज्ञान ले और आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई करे साथ ही ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए। सपा प्रतिनिधिमंडल लगातार उपचुनावों में हो रही धांधली और भाजपाई तथा सरकारी गुंडागर्दी के विषय में चुनाव आयोग को अवगत करा रहा है इसके बावजूद भाजपाई व सरकारी निरंकुशता चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। स्पष्ट है कि चुनाव आयोग अपनी साख बेच चुका है ! सपा ने इसे शर्मनाक और अलोकतांत्रिक बताया। 

 

  

सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने रजा डिग्री कॉलेज में वोट डाला। वोट डालने के बाद तंजीम फातिमा ने कहा कि मतदान नहीं मजाक हो रहा है। तंजीम फातिमा ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed