फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur by election Attempt to break Azam fort CM Yogi public meeting today

रामपुर उपचुनाव: आजम का किला भेदने की कोशिश, कई मंत्रियों ने किया प्रचार, सीएम योगी की जनसभा आज

Fri, 02 Dec 2022 09:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 09:36 AM IST
सार

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। उपचुनाव का एलान होने के बाद से यहां पर मंत्रियों की फौज उतार दी गई है। आए दिन यहां कोई न कोई मंत्री रहता जरूर है। प्रदेश के दो डिप्टी सीएम चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Rampur by election Attempt to break Azam fort CM Yogi public meeting today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज रामपुर के दौरे पर रहेंगे। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर वो अजीतपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस-प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जनसभा स्थल पर पुलिस कर्मियों को एसपी ने उनकी ड्यूटी के संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन


रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। उपचुनाव का एलान होने के बाद से यहां पर मंत्रियों की फौज उतार दी गई है। आए दिन यहां कोई न कोई मंत्री रहता जरूर है। प्रदेश के दो डिप्टी सीएम चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आ चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह तो दो बार रामपुर आ चुके हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने तो रामपुर में ही डेरा डाल रखा है। 

विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी दो बार रामपुर आ चुके हैं। चुनाव प्रचार जब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको और धार देने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे वो अजीतपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed