फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bus full of children overturned in Bilaspur, more than twenty injured

रामपुर: बिलासपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस कैंटर से टकराई, 11 छात्र जख्मी, चालक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 07:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 07:03 PM IST
सार

स्कूल बस के पलटने की जानकारी के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने सभी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Rampur: Bus full of children overturned in Bilaspur, more than twenty injured
रामपुर में टकराने के बाद स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की बस हाईवे किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसा नैनीताल हाईवे पर ग्राम कुआंखेड़ा के पास हुआ। हादसे में चालक-परिचालक और 11 बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात बच्चों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर माटखेड़ा रोड पर ग्राम सरवरनगर स्थित डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की बस बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर ग्राम मुल्लाखेड़ा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


बस को ग्राम पंजाबनगर निवासी रणधीर सिंह चला रहा था। बस में परिचालक अलीपुर निवासी यसविंदर सिंह के अलावा करीब 30 बच्चे सवार थे। नैनीताल हाईवे पर ग्राम कुआंखेड़ा के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई। टक्कर होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने बच्चों को बस से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

घायल कशिश (7) पुत्री दीपक यादव निवासी पिपलिया गोपाल, अमन यादव (12) पुत्र देवेंद्र यादव निवासी पिपलिया गोपाल का मजरा, अमायरा (16) पुत्री हबीब अहमद निवासी ग्राम मुल्लाखेड़ा, परमजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी नगरिया कलां, हरगुन कौर (10) पुत्री जरनैल सिंह निवासी ग्राम नगरिया कलां, किरनदीप कौर पुत्री सर्वजीत सिंह ग्राम मुल्लाखेड़ा का मजरा अस्पताल पहुंचाया गया। 

अनमोल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम मुकरमपुर, पवनदीप सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मुल्लाखेड़ा मजरा, वंश दीप कौर पुत्री प्रीतपाल सिंह ग्राम मुल्लाखेड़ा मजरा, सहजप्रीत कौर पुत्री प्रीतपाल सिंह ग्राम मुल्लाखेड़ा मजरा, हरमंत कौर निवासी ग्राम कुआंखेड़ा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

सूचना पर उप जिलाधिकारी अमन देओल, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, राज्यमंत्री पुत्र गुरकीरत सिंह औलख भी अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया। इस बीच स्कूल प्रबंधक गुरचरण सिंह उनके पुत्र पृथ्वीपाल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल सात बच्चे कशिश, अमन यादव, अमायरा, परमजोत, हरगुन कौर, किरनदीप कौर, अनमोल सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन प्रबंधतंत्र व अभिभावक उन्हें बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर के चीमा और गौतम अस्पताल में गए। उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed