फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bride refused to marry, marriage procession returned midway.. groom started crying loudly

युवक की अधूरी हसरत: दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बीच रास्ते से लौटी बरात.. जोर-जोर से रोने लगा दूल्हा

Thu, 23 Nov 2023 01:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी का दो साल पहले रिश्ता तय हुआ था। उसकी बरात घर से धूमधाम से निकली थी। जब आधे रास्ते में बरात पहुंची तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने घर आने से मना कर दिया। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Bride refused to marry, marriage procession returned midway.. groom started crying loudly
रामपुर में शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक की बरात बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। दुल्हन के यहां से दूल्हा पक्ष के लोगों के पास फोन आया और कहा कि बारात लेकर वापस लौट जाओ। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन पक्ष नहीं माना। इसके बाद बरात बीच रास्ते से ही लौट गई।

विज्ञापन


दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का निकाह टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। यह रिश्ता दो साल पहले तय हुआ था। अब शादी थी। शादी के लिए बुधवार को बरात घर से निकली थी।
विज्ञापन


इस बीच दूल्हा पक्ष के लोगों के पास फोन आया कि बरात वापस ले जाओ, लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है। फोन से दुल्हन पक्ष को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद बारात वापस गांव पहुंच गई। दूल्हे पक्ष से कुछ लोग टांडा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा माजरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दुल्हन पक्ष से संपर्क साधकर मामले की हकीकत जानी। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही लेनदेन के कारण रिश्ता खत्म कर लिया था। लोग दहेज मांग रहे थे, जिसकी वजह से रिश्ता खत्म कर दिया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

शादी से पहले दूल्हा गायब, दुल्हन की बिगड़ गई हालत

शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया, जिसके चलते बारात नहीं जा सकी। बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने स्वार थाने पहुंचकर लड़के वालों पर दहेज में कार न देने पर बारात न लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूल्हे के परिजनों ने टांडा थाने में बेटे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्वार कोतवाली के नगर पंचायत नरपतनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता थाना टांडा अंतर्गत नगर पंचायत दढ़ियाल निवासी युवक से तय किया था। कहा कि दहेज में सोना-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नकद पहले ही दूल्हे वाले को दे दिया।

मंगलवार को निकाह होना था, लेकिन रात तक बारात नहीं आई। दूल्हे के पिता और दो भाई आए कहा कि स्कार्पियो कार नहीं मिलने तक बरात नहीं आएगी। यह सुनकर युवती के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि दूल्हे पक्ष से बात की जा रही है। यदि पंचायत में फैसला न हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर दूल्हे के छोटे भाई ने मंगलवार रात टांडा थाने में तहरीर देकर अपने बड़े भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई।



कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे उसका भाई टांडा से सामान लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम को उसकी बारात जानी थी। परिचितों व रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed