फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bloody body found near the cemetery in Shahbad, injury marks at many places on the body

Rampur: शाहबाद में कब्रिस्तान के पास लहूलुहान शव मिला, शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Mon, 27 Nov 2023 02:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

कब्रिस्तान के पास शव मिलने की सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों और परिजनों से जानकारी ली। बताया कि केस दर्ज कर मामले का पता लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Rampur: Bloody body found near the cemetery in Shahbad, injury marks at many places on the body
शाहबाद में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहबाद में कब्रिस्तान के बराबर से मिले रक्तरंजित हालत में शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नन्हे (40) पेशे से श्रमिक है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह को जाहिदपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास उसका रक्तरंजित शव मिला। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विलाप करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तरंजित हालत में मृत नन्हे के सिर समेत अन्य जगहों पर गहरी चोट हैं। शव की हालत को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल मानचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed