{"_id":"63dd300af8ee9d1319667ce9","slug":"rampur-bjp-mla-can-get-azam-khan-mla-fund-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: भाजपा विधायक को मिल सकती है आजम खां की विधायक निधि, आचार संहिता के चलते स्थानांतरित नहीं हुई निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: भाजपा विधायक को मिल सकती है आजम खां की विधायक निधि, आचार संहिता के चलते स्थानांतरित नहीं हुई निधि
Fri, 03 Feb 2023 09:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 PM IST
सार
आजम खां पिछले साल मार्च में विधायक बने थे और 28 अक्तूबर को उनकी विधायकी खारिज की गई। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य के एक भी प्रस्ताव नहीं दिए थे। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि तीन करोड़ रुपये के विकास के प्रस्ताव तैयार हैं, जो सोमवार को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आकाश सक्सेना, भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां की विधायक निधि इस सीट से निर्वाचित भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना को अगले सप्ताह स्थानांतरित की जा सकती है। अभी एमएलसी चुनाव के चलते चार फरवरी तक आचार संहिता लगी हुई है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगले सप्ताह विधायक निधि आकाश सक्सेना को स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नफरती भाषण के मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी रद्द कर दी गई थी। विधायकी रद्द होने तक आजम खां ने अपनी विधायक निधि से विकास कार्यों का एक भी प्रस्ताव नहीं दिया था। उनकी विधायक निधि के तीन करोड़ रुपये बचे हुए हैं जो उनकी जगह पर विधायक बने आकाश सक्सेना को स्थानांतरित की जानी है।
विज्ञापन
आजम खां पिछले साल मार्च में विधायक बने थे और 28 अक्तूबर को उनकी विधायकी खारिज की गई। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य के एक भी प्रस्ताव नहीं दिए थे। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि तीन करोड़ रुपये के विकास के प्रस्ताव तैयार हैं, जो सोमवार को सौंप दिए जाएंगे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आकाश की ओर से प्रस्ताव मिलते ही आजम की विधायक निधि उनको स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन