फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Bird Sanctuary: Kasturba Gandhi Bird Sanctuary may start from October 12

रामपुर पक्षी विहार: 12 अक्टूबर से शुरू हो सकता है कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bird Sanctuary: Kasturba Gandhi Bird Sanctuary may start from October 12
रामपुर। पर्यटक एवं स्थानीय लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होगा। रामपुर में बना कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार अब 12 अक्तूूबर से शुरू हो जाएगा। इसमें पर्यटक वेज एवं नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजनों के साथ ही चीनी भोजन का भी आनंद ले सकेंगे। हालांकि, पहले दो अक्तूबर से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन ठेकेदार का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से इसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में जल्द ही लोग सैर सपाटा कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से पक्षी विहार का ठेका कर दिया गया है। यह ठेका दस साल के लिए किया गया है। पक्षी विहार में पार्क के साथ ही झील में नौकायन का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां खाने पीने के भी मुकम्मल इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

इसमें पर्यटक वेज एवं नॉनवेज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही लोग स्थानीय, चीनी एवं पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकेंगे। कस्तूरबा गांधी पक्षी बिहार में देश की प्रसिद्ध इमारतों के मॉडल भी लगाए जा रहे हैं। इसमें ताजमहल, कुतुबमीनार, रजा लाइब्रेरी, सोमनाथ मंदिर, लालकिला, इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया आदि इमारतों के मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने कहा कि कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का ठेका हो गया है, जिसके बाद अब ठेकेदार की ओर से पक्षी विहार में कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें देश की कई ऐतिहासिक इमारतों के साथ ही मंदिरों के मॉडल बनाए जा रहे हैं, जहां पर्यटक फोटो भी खिचंवा सकेंगे। अब तक दो अक्तूूबर से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार शुरू होना था, लेकिन ठेकेदार का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अब इसे 12 अक्तूूबर से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed