फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bike stuck Kashipur Lalkuan track, driver alertness saved major accident

Rampur: काशीपुर-लालकुआं ट्रैक पर फंसी बाइक, दस मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन, चालक की सतर्कता से बचा बड़ा हादसा

Thu, 26 Oct 2023 07:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 07:41 AM IST
सार

काशीपुर से लालकुआं के बीच रेलवे ट्रैक में युवक की बाइक फंस गई। इसको देख चालक ने ट्रेन को बमुश्किल रोका। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने बाइक को बाहर निकाला तब ट्रेन आगे बढ़ी। 

विज्ञापन
Rampur: Bike stuck Kashipur Lalkuan track, driver alertness saved major accident
रेलवे ट्रैक पर बाइक फंसने से बड़ा हादसा टला (FILE) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशीपुर-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे लाइन पार करते समय युवक की बाइक ट्रैक में फंस गई। तभी काशीपुर की ओर से आ रही काशीपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन (05352) को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


चालक ने खतरा भांपते हुए ट्रेन रोक दी। लगभग 10 मिनट बाद ट्रैक पर फंसी बाइक को हटाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री परेशान हो गए। बुधवार सुबह करीब पौने छह बजे काशीपुर से ट्रेन लालकुआं जा रही थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत कार्यालय के सामने ट्रैक पर ट्रेन चालक ने बाइक देखी तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इसके बाद गार्ड और चालक ट्रेन से उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक पर फंसी बाइक को हटाया। साथ ही कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। ट्रेन अपने अगले स्टेशन बाजपुर निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी एक युवक बाइक लेकर रेलवे ट्रैक को पैदल पार कर रहा था।


तभी ट्रैक में बाइक फंस गई। उसने बाइक निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन आ गई तो वह बाइक छोड़कर भाग गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर (बरेली) रेल मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि काशीपुर से वाया लालकुआं होकर बरेली आ रही पैसेंजर ट्रेन बुधवार की सुबह सुल्तानपुर पट्टी में ट्रैक पर बाइक पड़ी होने के कारण रुकी थी। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed