फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bike rider neck cut by Chinese manjha on Ram Rahim bridge, barely taken to hospital

रामपुर में चीनी मांझे से हादसा: राम रहीम पुल पर बाइक सवार की गर्दन कटी, बमुश्किल पहुंचाया अस्पताल.. लग गया जाम

Tue, 06 Aug 2024 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 01:16 PM IST
सार

रामपुर में लगातार चीन में बने मांझे से हादसे हो रहे हैं। इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इसी मांझे से एक बाइक सवार की गर्दन कट गई। उसे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Rampur: Bike rider neck cut by Chinese manjha on Ram Rahim bridge, barely taken to hospital
चायनीज मांझे से कटी बाइक सवार की गर्दन - फोटो : संवाद

विस्तार

चीनी मांझे से हादसे रुक नहीं रहे हैं। रविवार शाम चीनी मांझे की चपेट में आकर शाहबाद निवासी एक बाइक सवार आदिल की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राम रहीम पुल पर हुए हादसे के बाद यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


चीनी मांझे से पतंगबाजी का शौक आम लोगों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। चीनी मांझे से पतंगे उड़ाई जा रही है,जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री हो रही है, जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही हादसा रविवार की शाम को राम रहीम पुल पर हुआ। 
विज्ञापन


राम रहीम पुल से शाहबाद का युवक आदिल गुजर रहा था। इस बीच अचानक उस पर चीनी मांझा आकर गिर गया, जिसमें उसकी गर्दन फंस गई। गर्दन के फंसते ही आदिल सड़क पर बाइक समेत गिर गया। उसकी गर्दन से खून बहने लगा। लोगों ने उसे किसी तरह उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गर्दन में टांके आए हैं। हादसे के बाद यहां पर काफी देर तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।  

आधे पुल के खंभों पर लगे हैं तार

चीनी मांझे से हुए हादसों को रोकने के लिए पालिका की ओर से कुछ समय पहल पुल पर लगे खंभों पर लोहे के तार भी लगाए गए थे, ताकि मांझा पुल पर न गिरे। मगर, जब खंभों को बदला गया तो आधे ही पुल पर तार बांधे गए, लेकिन आधे पुल पर तार नहीं बांधा गया है, जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।

चीनी मांझे की बिक्री रोकने को चलेगा अभियान

चीनी मांझे से हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मांझे की बिक्री रोकने के लिए फिर से अभियान चलाने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इसको लेकर फिर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed