{"_id":"64ea193aabf55b6d5b01858f","slug":"rampur-bareilly-moradabad-highway-buzzing-with-kanwariyas-highway-will-remain-closed-sunday-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: कांवड़ियों की टोलियों से दिनभर बरेली-मुरादाबाद हाईवे गुलजार, रविवार को भी बंद रहेगा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: कांवड़ियों की टोलियों से दिनभर बरेली-मुरादाबाद हाईवे गुलजार, रविवार को भी बंद रहेगा राजमार्ग
Sat, 26 Aug 2023 08:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:55 PM IST
सार
सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार, ब्रजघाट आदि गंगाघाटों से जल लाकर शिवालयों तक पहुंच रहे हैं। इस बीच हाईवे पर कांवड़ियों ने कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
रामपुर से गुजरते कांवडिये
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मुरादाबाद हाईवे शनिवार को पूरे दिन शिवभक्तों की टोलियों से गुलजार रहा। इस दौरान कलाकारों के साथ कांवड़ियों ने जमकर नृत्य किया और भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए हाईवे पर आज भी सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सोमवार को जलाभिषेक संपन्न होने के बाद हाईवे सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार, ब्रजघाट आदि गंगाघाटों से जल लाकर शिवालयों तक पहुंच रहे हैं। गंगाघाटों से कांवड़ यात्रा तड़के ही शुरू हो गई। इस बीच हाईवे पर कांवड़ियों ने कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
जिन्हें देखने के लिए हाईवे किनारे के गांवों के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। हाईवे शनिवार को पूरा दिन कांवड़ियों की वजह से केसरिया रंग में सराबोर रहा। रविवार को कांवड़ियों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का यातायात बंद रखा है। ऐसे में रविवार को भी हाईवे पर हल्के-भारी वाहन नहीं गुजरेंगे। सोमवार को भीड़ कम होने पर दोपहर बाद हाईवे पर यातायात खोले जाने की उम्मीद है।
इन रूटों से गुजारे गए वाहन
- रामपुर से मुरादाबाद जाने वाले वाहन अजीतपुर बाईपास से पटवाई होकर शाहबाद, बिलारी होकर मुरादाबाद पहुंचे। इसी प्रकार मुरादाबाद से रामपुर आने वाले वाहनों को बिलारी से शाहबाद होकर निकाला गया।
- रामपुर से बरेली जाने वाले वाहनों को अजीतपुर बाईपास से पटवाई होकर शाहबाद गुजारा। यहां से रामनगर, आंवला, अलीगंज होकर बरेली पहुंचे।
- बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली को गुजारे।
- मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा।
- रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा।
- रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन बिलासपुर गेट से होकर गुजरे। हल्द्वानी-रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहन यहीं से गुजरे।
- हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा गया।