{"_id":"638a45e4858b9f36d334c4d4","slug":"rampur-azam-khan-wife-asked-does-he-not-have-the-right-to-ask-for-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : आजम की पत्नी ने पूछा- क्या अब उन्हे वोट मांगने का भी अधिकार नहीं, पुलिस पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : आजम की पत्नी ने पूछा- क्या अब उन्हे वोट मांगने का भी अधिकार नहीं, पुलिस पर लगाया आरोप
Sat, 03 Dec 2022 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
डॉ. तजीन फात्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता आजम खां पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने पुलिस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पहले आजम खां की विधायकी चली गई। इसके बाद उनके वोट डालने का अधिकार समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या अब उनको वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। वो सत्ताधारी पार्टी पर हमला न बोले इसलिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का फैशन सा बना लिया है। आजम खां ने मुंह खोली नहीं की एफआईआर पहले से तैयार है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ.फात्मा ने कहा कि आजम खां ने किसी मां-बहन के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है । उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता तो पुुलिस कर रही है। इसका शिकार मैं खुद हुई हूं। मैं एक मरीज को देखने गई थी। दो-तीन मिनट बाद ही 200 से 300 पुलिस वाले वहां आए और दरवाजा खटखटाया और दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक पुलिस कर्मी ने मेरी बात एक इंस्पेक्टर से फोन पर कराई। इंस्पेक्टर ने बहुत ही अभद्र भाषा में कहा कि अपने घर में बैठिए और 05 दिसंबर तक घर से बाहर मत निकलना। क्या यह अभद्रता नहीं है। मैंने इस बात की जानकारी एसपी को भी दी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि मैं देखता हूं क्या हो सकता है। मेरा अभी भी अनुरोध है कि अगर वो इंस्पेक्टर को दोषी मानते हैं तो मेरी ओर से एफआईआर लिखी जाए।