फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Accident Car driver rams into tempo in Milak area, 13 people injured

Rampur Accident: मिलक क्षेत्र में कार चालक ने टैंपो में मारी टक्कर, 13 लोग हुए घायल

Thu, 07 Jul 2022 03:15 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रामपुर की ओर जा रहे टैंपो में पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे टैंपो सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। कार पर ऑन गवर्मेंट ड्यूटी लिखा हुआ था। इसके बाद कार सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक कार चालक ने टैंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार 13 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहा पट्टी गांव के निकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपो रामपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने टैंपो में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार पर ऑन गवर्मेंट ड्यूटी लिखा हुआ था। टक्कर लगने से टैंपो सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद जहां एक ओर टैंपो में सवार लोग दर्द से कराह रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होते देख मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मिलक सीएचसी लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में टैंपो सवार मिलक कृपया पांडे गांव निवासी जयवीर सिंह, जिला बरेली के थाना मीरगंज थाना क्षेत्र के सलता गांव निवासी रामकिशन, उनकी पत्नी मीना, पुत्र विनय और अंकित, चचेरा भाई चंदन सिंह, भतीजियां काजल और शीतल, नौगमा गांव निवासी मुख्तार अंसारी, मेहंदीपुर निवासी अमन, जिला बरेली स्थित थाना मीरगंज के सिंधौली गांव निवासी दीपक, नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी मुंशी नाथ, रामनगर निवासी रूपकिशोर, संजरपुर निवासी अर्जुन लाल घायल हो गए। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed