फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: 10th class student died due drowning Shahbad pond, divers carried out rescue

Rampur: शाहबाद के तालाब में डूब गया दसवीं का छात्र, गोताखारों ने घंटों की तलाश, बरामद होने तक दम तोड़ चुका था

Mon, 23 Oct 2023 06:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 06:12 PM IST
सार

पिता कल्लू ने बताया कि बेटे इमरान का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। गोताखोरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बरामद होने तक उसने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Rampur: 10th class student died due drowning Shahbad pond, divers carried out rescue
रामपुर में छात्र के डूबने की सूचना के पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहबाद में पैर फिसलने से दसवीं का छात्र तालाब में जा गिरा। इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने अन्य को बुलाया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने छात्र की घंटों तलाश की। जब तक उसे बरामद किया गया तब तक वह दम तोड़ चुका था। शाहबाद तहसील क्षेत्र के मढ़ैयान तुलसी गांव निवासी किसान कल्लू का बेटा इमरान (17) दसवीं का छात्र है।

विज्ञापन


वह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सोमवार दोपहर इमरान घर के पास बने तालाब के पास गया था। पिता कल्लू ने बताया कि उसका पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। इसके बाद वह पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो चीखपुकार मचा दी। तब तक परिजनों और गांव के लोगों ने गोताखोरों को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक छात्र डूब चुका था। गोताखोरों ने तालाब में डूबे हुए छात्र की तलाश शुरू की। जब तक छात्र को खोजा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता कल्लू ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

अचानक मौत के बाद से मां मजीदन और पिता कल्लू एवं अन्य चार भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता कल्लू ने बताया वह सबसे छोटा बेटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed