{"_id":"6a63cd27729ad50779061138","slug":"ramlila-ground-to-be-strengthened-at-a-cost-of-299-crore-rampur-news-c-282-1-smbd1025-176287-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 2.99 करोड़ से होगा रामलीला ग्राउंड का सुदृढ़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 2.99 करोड़ से होगा रामलीला ग्राउंड का सुदृढ़ीकरण
Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सोमवार की बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुक्रवार शाम शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से भूमि पूजन कर करीब 2.99 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यह परियोजना सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विकसित बिलासपुर के संकल्प के साथ विरासत को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुदृढ़ीकरण के बाद रामलीला मैदान और बेहतर होगा। आयोजकों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी और लोगों को परिवार सहित रामलीला का मंचन देखने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि नगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों में सभी नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने विकास कार्यों में आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनोज कंसल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, रवि गोयल, कुशल गर्ग, धन्नूमल बंसल, सुनील गुप्ता, विनोद मिश्रा, दुष्यंत अग्रवाल, सतीश बंसल, निरंजन लाल बंसल, रवि यादव, तिलकराज जैन, दर्शन लाल चुघ, डॉ. वी.के. शर्मा, शिवदेव शौरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा और दुष्यंत अग्रवाल ने किया।