फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ramleela

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ramleela
रामपुर। शहर में चल रहे श्रीराम लीला मंचन में शनिवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और मां सीता की आरती उतारी गई। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर मंचन का शुभारंभ अतिथियों राहुल गुप्ता और प्रदीप सक्सेना ने किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्री बृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान और सीता माता के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जब श्रीराम के आने का पता अयोध्या वासियों को लगा तो वहां खुशियां छा गईं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। भरत और शत्रुघन श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या के बाहर पहुंच गए। भगवान श्रीराम के आने पर भरत उनसे लगे मिले। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। कमेटी पदाधिकारियों और अतिथियों ने भी श्रीराम का तिलक किया। कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, विनोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, सुनील कुमार गोयल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुबह को श्रीकृष्ण लीला में फूलों और रंग गुलाल की होली खेली गई। रासलीला देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में भी श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। श्रीराम लीला महोत्सव में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रीरामलीला मंचन के समापन की घोषणा की गई। अध्यक्ष अमर नाथ खनेजा, उपाध्यक्ष महेश जुनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, सतीश चंद भाटिया, अनिल अरोड़ा, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिड़ाना, डिक्की आनंद, अजय अरोड़ा, राकेश कुमार शर्मा, जगन्नाथ चावला, प्रमोद आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed