फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ramleela in jawalanagar

ज्वालानगर रामलीला में सीता स्वयंवर का हुआ मंचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ramleela in jawalanagar
रामपुर। शहर में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान कोसी मार्ग पर श्रीराम राज्याभिषेक की तैयारी और दशरथ कैकयी संवाद, ज्वालानगर में धनुष यज्ञ और सिविल लाइंस आदर्श रामलीला मैदान में उद्घाटन के बाद नारद मोह का मंचन हुआ। श्रद्धालु आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

ग़ुरुवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर धनंजय पाठक और संदीप अग्रवाल ने रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्रीबृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां, कैकेयी दशरथ संवाद का मंचन किया। श्रीराम,लक्ष्मण, भरत ओर शत्रुघ्न के साथ विवाह के बाद मिथिला ने अयोध्या आ गए। श्रीराम का विवाह होने के बाद राजा दशरथ ने श्रीराम को राजपाठ सौंपने के लिए राज्याभिषेक की तैयारी की। लेकिन, रानी कैकेयी ने दासी मंथरा के बहकाने पर राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत को राजगद्दी और श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास के वरदान मांग लिए। इस पर राजा दशरथ व्यथित हो उठे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, सह अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल उर्फ ताऊ जी, अरविंद अग्रवाल, विनोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। सुबह को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed