फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram-Rahim flyover will shine with tricolor lights

Rampur News: तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा राम-रहीम फ्लाईओवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ram-Rahim flyover will shine with tricolor lights
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र का राम-रहीम फ्लाईओवर 35 तिरंगा लाइटों से जगमगाता नजर आएगा। पालिका ने बोर्ड फंड से इन लाइटों को बेहतर करने का फैसला लिया है। दो दिन पहले ही पुराने पोल को उतारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह पोल काफी अधिक जर्जर हो चुके थे। अब इनके स्थान पर नए पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर में पिछले साल तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। यह लाइटें 15 अगस्त से पहले लगा दी गई थीं। नगर पालिका से शौकत अली रोड से होते हुए राम-रहीम फ्लाईओवर और ज्वाला नगर तक यह लाइटें लगाई थीं। इन लाइटों को लगाने का मकसद यह था कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत रहे। इसको लेकर अभी कुछ दिन पहले नगर पालिका ने जब यह लाइटें चेक की तो राम-रहीम पुल के आसपास पोल नीचे से काफी जर्जर हो चुके थे। इसके बाद टीम ने इसको बदलवाने का फैसला लिया। मंगलवार सुबह को यह पाइप काटकर निकाल दिए गए हैं। अब दो-तीन के बाद पालिका नई तिरंगा लाइटें लगवा दी जाएंगी। नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कई जगह पर पोल गल चुके थे। जिस वजह से इनको हटवा दिया है। इसकी जगह पर आमने-सामने से पोल लगाकर तिरंगा लाइटें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed