फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram-Rahim bridge firing incident: One accused arrested in police encounter

राम-रहीम पुल गोलीकांड: गोली चलाने का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ram-Rahim bridge firing incident: One accused arrested in police encounter
रामपुर। राम रहीम पुल पर मंगलवार रात हुए गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर को 26 मई की रात राम रहीम पुल पर गोली मारी गई थी। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। घटना के बाद घायल सत्यवीर को मुरादाबाद ले जाया गया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। इस मामले में दो भाइयों रनवीर और सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे ब्याज की रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने घटना के दिन चंदनपुर पटवाई निवासी रवि बाइक चला रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी रवि को ढूंढ रही थी। शनिवार सुबह करीब साढे दस बजे पुलिस आश्रम पद्धति स्कूल के पास जांच कर रही थी। तभी एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस कि पूछताछ में रवि ने बताया कि घटना के दिन वह बाइक चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इसके अलावा तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि गोली रनवीर ने चलाई है। पुलिस रनवीर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed