फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rajesh's postmortem report shows hanging, police start investigation

Rampur News: राजेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया हैंगिंग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Jun 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rajesh's postmortem report shows hanging, police start investigation
केमरी (रामपुर)। मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी राजेश सैनी की मौत गले में फंदा कसने से हुई थी, पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। परिजनों ने शनिवार को गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी राजेश सैनी (32) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाइक लेकर निकला था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे केमरी स्थित रेलवे लाइन के पास खेत में उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के परिजनों ने पत्नी से अनबन के चलते ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा कसने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed