फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rajasthan Police took the teenager and her lover along

Rampur News: किशोरी और उसके प्रेमी को साथ ले गई राजस्थान पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police took the teenager and her lover along
रामपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की कक्षा 10 छात्रा को स्वार कोतवाली के पुस्वाड़ा गांव निवासी निशांत (22) भगाकर ले आया। किशोरी के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करती हुए आई भीलवाड़ा पुलिस आरोपी निशांत को गिरफ्तार और किशोरी को बरामद कर साथ ले गई। पुस्वाड़ा गांव निशांत पुत्र अमरनाथ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाना गुलाबपुरा में पीओपी का कार्य करने गया था। वहां वह किराए का कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान पड़ाेस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से संपर्क हो गया जो एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। 26 अगस्त को वह सुबह कॉलेज के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

भीलवाड़ा पुलिस ने युवक का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। उसकी लोकेशन मेरठ की निकली। पुलिस जब वहां पहुंची तब फोन ऑफ हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि युवक और किशोरी गांव पहुंच गए। थाना गुलाबपुरा के एएसआई, एक महिला और पुरुष कांस्टेबल और ड्राइवर के साथ स्वार कोतवाली पहुंचे। थाना प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि आरोपी निशांत को गिरफ्तार कर और छात्रा को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करके रविवार शाम को टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed