फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come today

आज झमाझम बारिश होने के आसार, गुरुवार को निकलगी धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
rain will come today
रामपुर। बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने और बारिश होने के आसार हैं। गुुरुवार को धूप निकलने की संभावना है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने से बाद धूप निकली। शाम को फिर से आसमान में बादल छाने से गलन और सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया था। घना कोहरा छाने से दो-पहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, शीतलहर चलने और गलन के कारण हुई सर्दी से लोग बेहाल हो गए। सुबह करीब 10 बजे कोहरा छंटने के बाद तेज धूप निकल आई और आसमान साफ हो गया। सूरज निकलने से गुनगुनाती धूप का लोगों ने आनंद उठाया। बाजार भी ग्राहकों से गुलजार हो गए। ग्राहकों ने खरीदारी की। लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल पाई। लेकिन, शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए और गलन व ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया। वहीं, बुधवार को फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बुधवार को फिर से बारिश होने की मौसम पूर्वानुमान के अनुसार संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। जबकि, गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed