फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   railway workers beaten

गेट न खोलने पर रेल कर्मी को पीटा

Sat, 04 May 2019 11:48 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Sat, 04 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
railway workers beaten
घायल रेलवे कर्मी मनोज कुमार।

विज्ञापन
 रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य कर रहे रेलवे कर्मी द्वारा गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद घायल कर्मी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर  भी दर्ज कर ली गई है।

घटना मूंढापांडे क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग के फाटक नंबर 407 सी की है। रेलवे कर्मी मनोज कुमार शुक्रवार रात गेट की मरम्मत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान यूपी 22जी 0509 नंबर का एक पुलिस वाहन आया, जिस पर एंटी रोमियो लिखा था। वाहन से दो पुलिस कर्मी उतरे और मनोज कुमार से गेट खोलने को कहा। जिस पर उसने कहा कि गेट खराब है और उसे खोला नहीं जा सकता। वो सिर्फ गेट की मरम्मत कर रहा है। इसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों ने उसे गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया और लात-घूंसों के साथ ही कान पर भी मारा। जिससे उसके कान में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ के साथ-साथ अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित रेलवे कर्मी की तहरीर के आधार पर उसे उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।   तहरीर के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आरपीएफ ने मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed