फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway officials will decide the price of the coaches of the Nawab of Rampur

रामपुर के नवाब की ट्रेन के डिब्बों की कीमत तय करेंगे रेलवे अधिकारी

Sat, 08 Aug 2020 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Railway officials will decide the price of the coaches of the Nawab of Rampur
कोर्ट की देखरेख में चल रही है संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया... - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन पर खड़ी नवाब रजा अली खां की ट्रेन के दो डिब्बों की वर्तमान कीमत अब रेलवे अधिकारी तय करेेंगे। वैसे कई दशकों से खड़े ये डिब्बे पूरी तरह खराब हो चुके हैं।

विज्ञापन


इनके शीशे टूट गए हैं, डिब्बों के अंदर से सारा कीमती सामान गायब है। ये डिब्बे काफी पुराने हैं। इसलिए कोर्ट ने रेलवे से पूछा है कि इनकी कीमत क्या है। ताकि इस आधार पर नवाब परिवार के बीच संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में इन डिब्बों का बंटवारा किया जा सके।
विज्ञापन


रामपुर रियासत भारतीय गणराज्य में विलय के वक्त आखिरी नवाब रजा अली खां ने पांच बड़ी अचल संपत्तियां कोठी खासबाग, बेनजीर बाग, नवाब रेलवे स्टेशन और शाहबाद स्थित लखी बाग और कुंडा अपने पास रख ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1966 में रजा अली खां का इंतकाल हो गया था। आखिरी नवाब के इंतकाल के बाद उनके वारिसों में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जो कोर्ट पहुंच गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने शरीयत कानून के मुताबिक उनके वारिसों में संपत्ति के बंटवारे का आदेश दिया था। बंटवारे की प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी गई थी। इसके बाद नवाब के संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है। नवाब की संपत्ति में उनकी निजी ट्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed