फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rail traffic coming on track after second wave of Corona, more than 35 thousand traveled from Rampur in five months

कोरोना की दूसरी लहर के बाद पटरी पर आ रहा रेल यातायात, पांच माह में 35 हजार से अधिक ने किया रामपुर से सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rail traffic coming on track after second wave of Corona, more than 35 thousand traveled from Rampur in five months
रामपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, वैसे-वैसे अन्य कामों और यातायात संसाधनों की तरह रेल यातायात भी पटरी पर आ रहा है। रामपुर जंक्शन से अलग-अलग स्टेशनों के लिए मई से सितंबर तक 35712 यात्री सफर कर चुके हैं। इन यात्रियों से एक करोड़ छह लाख पचास हजार छह सौ एक रुपये का किराया लिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों के संचालन में कमी आई थी। इसमें यात्रियों ने भी सफर करना कम कर दिया था। रामपुर से 31 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रामपुर में स्टॉपेज वाली नौ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। जिसका सीधा असर अनारक्षित काउंटर पर पड़ा था लेकिन, कोरोना काल में जिस तरह हालात सामान्य होते जा रहे हैं, उसी तरह ट्रेन में मुसाफिरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर जंक्शन से मई से सितंबर तक 35712 यात्री सफर कर चुके हैं। इन यात्रियों से एक करोड़ छह लाख पचास हजार छह सौ एक रुपये का किराया लिया गया है। वहीं, दस अक्तूबर तक छह सौ से अधिक ने यात्रा कर ली है। इसमें चार लाख से अधिक का राजस्व अर्जित हो गया है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ललित जोशी ने बताया कि हर माह यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह की संख्या
माह- यात्री राजस्व
मई 01539 0801851
जून 06152 2212410
जुलाई 08073 2407595
अगस्त 09444 2446150
सितंबर 10504 2782595
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed