फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid on the house of media incharge of azajm kha

आजम खां के भांजे और मीडिया प्रभारी के घर पुलिस ने दी दबिश, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
raid on the house of media incharge  of azajm kha
रामपुर। सपा के शहर विधायक आजम खां के दो करीबी सपाइयों के घर पर पुलिस ने सोमवार रात दबिश दी। सूचना पर पहुंचे स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि जिला बदर दोनों लोग घर पर आए हुए हैं। हालांकि पुलिस को दोनों ही कार्यकर्ता घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

सपा के शहर विधायक आजम खां के भांजे फरहान खां और मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू इस वक्त छह माह के लिए जिला बदर हैं। जिला बदर दोनों सपाइयों के घर पर होने की सूचना पुलिस को सोमवार रात मिली थी, जिस पर गंज और सिविल लाइंस थाने की पुलिस टीम आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के घर पहुंची, जहां पुलिस ने शानू के घर की तलाशी ली। यहां शानू नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। इसके बाद पुलिस ने आजम खां के पड़ोस में रहने वाले उनके भांजे फरहान खां के घर पर भी दबिश दी। पुलिस के आने की सूचना मिलने के बाद सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस की दबिश का विरोध किया। इसको लेकर विधायक और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिस को फरहान घर में नहीं मिले। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। गंज थाना प्रभारी रविंद्र पाल सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर दोनों लोग घर आए हुए हैं। इस सूचना के बाद ही पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन, दोनों में से कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed